फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन ने ले ली छात्र की जान

Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पालीखुर्द गांव में शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानों में लगा ईयरफोन छात्र की मौत का कारण बन गया। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों से कक्षा 9 की परीक्षा की स्कीम लेकर कानों में ईयरफोन लगाए मोबाइल से गानें सुनते साइकिल से घर आ रहा था। रेलवे ट्रैक की एक पुलिया से गुजर रहे छात्र को पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। अचानक ट्रेन का धक्का लगा और वह उछल कर 20 फीट नीचे नाले में गिरा। छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। छात्र अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व उप निरीक्षक शशीपाल भारद्वाज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के ग्राम पाली ख्ुार्द निवासी हजारी लाल जाटव का 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुछ दिन पहले ही अपने विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर  आया था। 15 - 16 मार्च से  होने वाली परीक्षा की स्कीम लेने के लिए रविवार को सुबह अपनी साइकिल से साम्हों गया था। साम्हों से परीक्षा की स्कीम लेकर रेलवे लाइन के किनारे- किनारे साइकिल से वापस आ रहा था।  ग्राम डेरा के समीप स्थित खाकी नाला खंभा नंबर 1128 /7 व 9  के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से कोई एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। ट्रेन की चपेट में आने से वह उछलकर 20 फीट गहरे नीचे कम पानी वाले नाले में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाले में शव पडे़ होने की  सूचना रेलवे के पोर्टर दिलीप कुमार ने स्टेशन मास्टर को दी। इधर काफी देर तक घर वापस न आने पर उसके पिता व अन्य परिजन भी उसकी तलाश में घर से निकले। उन्हें छात्र की नाले में गिर कर मौत होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचेपरिजनों ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें