फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेम प्रसंग के आरोप में घर में गला दबाकर छात्र की हत्या का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 43::विवेक कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
सैफई। नगला गड़रिया गांव में 12 वीं के छात्र विवेक कुमार बघेल (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के विवाद में चारों आरोपियों ने उनके बेटे को घर के अंदर ले जाकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार शाम छात्र का शव पड़ोसी के घर के बाहर मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पिता अखिलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी सुरेंद्र सिंह और उसके बेटे रजत व अमन विवेक को जबरन अपने घर के अंदर ले गए थे। वहां सुरेंद्र सिंह की पत्नी विनीता ने भी उनके साथ मिलकर विवेक पर अपनी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने विवेक को जान से मारने की धमकी दी। पिता का आरोप है कि घर के अंदर ही उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे विवेक का शव पड़ोसी के घर के बाहर पड़ा मिला था। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना के बाद गांव में भीड़ जुट गई और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेज दिया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी और उपनिरीक्षक सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। विवेक के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। वह गांव में अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था।
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रजत, अमन, सुरेंद्र सिंह और विनीता के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें