फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छात्र अभय व शिक्षक प्रदीप का राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर के छात्र अभय व शिक्षक प्रदीप 12 दिसंबर से लखनऊ में होने वाली चार दिवसीय विज्ञान व गणित की राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे। अभय ने दिव्यांगों के लिए बहुपयोगी बैसाखी बनाई है। इसमें बारिश से बचने, घंटी, प्रकाश, व फोल्डेड सीट जैसी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

वहीं भौतिकी प्रवक्ता प्रदीप कुमार यादव ने बोतल में भरी हुई हवा को दबाकर, कागज के रॉकेट को प्रक्षेपित करने का नवाचार किया है। मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा व औरैया जिलों के छात्र व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। इसमें कक्षा 12 के छात्र अभय व शिक्षक प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव व स्टाफ ने दोनों का राज्य स्तर पर चयन होने पर सम्मानित किया। डीआईओएस राजू राणा व जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. मुकेश यादव व रोहित यादव ने हर्ष जताया है। 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू गणित व विज्ञान पर्यावरण प्रदर्शनी रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, इंदिरा नगर लखनऊ में 12 से 16 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें