फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सैफई मेडिकल कॉलेज में फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, काम बंद कर हड़ताल पर बैठे, डॉक्टर पर लात-घूंसे मारने का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि हमारे सहयोगी के साथ बदतमीजी हुई है, जिसके लिए पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. विनीत माफी मांगे उसके बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठा नर्सिंग स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी जयप्रकाश शर्मा व नरेश शर्मा के साथ बदतमीजी करने पर नर्सिंग स्टाफ काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गया। हड़ताल से मरीज और तीमारदार परेशान दिखे। अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल की सूचना थाना सैफई को दी जिसपर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन धरने पर बैठे स्टाफ के लोग डॉक्टर के माफी मांगने की बात पर अड़े रहे। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि हमारे सहयोगी के साथ बदतमीजी हुई है, उसे लात-घूसे मारे गए हैं। जिसके लिए पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. विनीत माफी मांगे उसके बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें