फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल की मार, दिक्कतों भरा रहा बुधवार

Wed, 02 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर जिले में दिखाई दिया। हड़ताल के कारण रोडवेज का पूरी तरह से चक्का जाम रहा। लोगों को इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की मजबूरी का डग्गामार वाहन चालकों ने पूरा फायदा उठाते हुए मनमाने दाम वसूले।
विज्ञापन


स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों में लेनदेन ठप रहा। एलआईसी, बीएसएनएल में भी बुधवार को सिर्फ नारे ही गूंजते रहे। आंगनबाड़ी, रसोइये भी काम छोड़कर धरना प्रदर्शन करते रहे। बुधवार को प्रमुख श्रम संगठनों के साथ ही कर्मचारी संगठन हड़ताल पर रहे। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के हड़ताल में शामिल होने से रोडवेज बसों का चक्का जाम रहा।

दिनभर बस अड्डे पर यात्री भटकते रहे। वर्कशॉप में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल यादव के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण इटावा डिपो को करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, जावेद खान, संगठन मंत्री विनोद दुबे, धर्मेंद्र यादव सहित चालक, परिचालक, वर्कशॉप कर्मी के साथ अन्य कर्मचारी शामिल रहे। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें