फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आवारा कुत्तों ने सात लोगों को काटा, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने सात लोगों को काटा, लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। अलग-अलग गांवों में रविवार सुबह क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया। कुत्तों के काटने से सात लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड ब्वाय शिवम पाठक ने सभी पीड़ितों को एंटी-रेबीज वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी मरीजों को तय समय पर शेष वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन


रविवार को अंशिका (11) पुत्री राम सिंह शाक्य, अनन्या पुत्री प्रदीप निवासी गोपीयागंज, राजबहादुर (60) निवासी सरावां भर्तिया कोठी, प्रमोद निवासी नगला इनदी, अभयराज दुबे निवासी पाली खुर्द, कृष्णा सिंह निवासी नगला ग्रन्द रमायन तथा तृप्ति पुत्री विपिन कुमार निवासी हथनौली शामिल हैं। गोपीयागंज निवासी राम सिंह ने बताया कि वह खेत पर पानी लगाने गए थे। इस दौरान उसकी पुत्री अंशिका पटी देकर घर लौट रही थी, तभी पागल कुत्ते ने उसे काट लिया। गांव में अब तक यह कुत्ता छह-सात लोगों को काट चुका है, लेकिन कुत्ते को पकड़ने या रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें