फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास अवैध निर्माण को रोका

Tue, 02 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह के पास स्थित मंदिर के किनारे हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस ने रोक दिया। साथ ही कब्जा करा रहे एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईदगाह चौराहे के पास मंदिर है। आसपास काफी जमीन है। कुछ लोगों की नजर इस पर लगी है। मंगलवार की सुबह चौगुर्जी निवासी सुशील गोयल मजदूरों के साथ वहां पहुंचा और सड़क के किनारे नींव खोदकर बाउंड्रीवाल बनवाने लगा। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र को दी।

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने निर्माण करा रहे सुशील से जमीन के कागजात मांगे। वह उसे नहीं दिखा सका तो सिटी मजिस्ट्रेट ने एसओ सिविल लाइन को मौके पर बुलाकर अवैध कब्जे को रोकने के निर्देश दिए। एसओ विनोद यादव ने कब्जा कर रहे लोगों को काम बंद करने को कहा। साथ ही सुशील को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सुशील का कहना था कि देवी का मंदिर उसके रिश्तेदार राम चरनलाल ने बनवाया था। मंदिर के पास पड़ी जगह पर लोग गंदगी फैलाते हैं। इस कारण से वह सड़क के किनारे बाउंड्रीवाल बनवा रहा था।
विज्ञापन


उसका जगह पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। एसओ सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया कि निर्माण करा रहे सुशील से कागजात मांगे गए हैं। यदि वह सही होंगे तभी निर्माण करने दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें