सैफई। थाना क्षेत्र में कस्बा कुम्हावर में व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पथराव कर महिलाओं के साथ मारपीट की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
कुम्हावर के डॉ. काले खान के घर पर महिलाओं के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। काले खान के बेटे आरिफ मोहम्मद ने गांव के साहिल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पत्नी रुखशमा व बहन गुलशन के साथ मारपीट की गई। किसी तरह दोनों ने घर में घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पड़ोसियों ने इस घटना का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुम्हावर चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि वीडियो से आरोपियों को चिह्नित कर तलाश की जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।