फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के उड़े होश, पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला आरोपी

Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। पहले भय के कारण खामोश रही किशोरी ने परिजनों को हकीकत बताई। परिजनों ने उसका मेडिकल कराया तो वह गर्भवती निकली। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 10 दिन थाने के चक्कर लगाने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर देर शाम आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


दो माह पूर्व किशोरी घर पर अकेली थी। तभी गांव का एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। डर की वजह से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने तीन अप्रैल को फिर घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया।

पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे डाॅक्टर के पास ले गए। किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें