फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 18 घंटे बाद चोरी हुई कार मेडिकल कॉलेज के परिसर में मिली

Thu, 25 May 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 42) मेडिकल कॉलेज में कार से साक्ष्य जुटाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

18 घंटे बाद चोरी हुई कार मेडिकल कॉलेज के परिसर में मिली
क्रासर
- बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने से चोरी हुई थी डॉक्टर की कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी डॉक्टर की कार को बुधवार को चोरी हो गई थी। डॉक्टर ने थाने में चोरी की रिपार्ट दर्ज कराई थी। 18 घंटे बाद चोरी हुई कार को चोर मेडिकल कॉलेज के परिसर में खड़ी करके फरार हो गए।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक सीनियर रेजिडेंट डॉ. अतुल कुमार अपनी कार बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी करके ऑपरेशन थियेटर में चले गए। शाम साढ़े छह बजे बापस आए तो कार गायब पाई। थाना में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार को खोजने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे कार पैरामेडिकल कालेज के आवासी परिसर की पार्किंग में खड़ी पाई गई। पुलिस टीम नें फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पीजीआई चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया।प्रशासनिक भवन के सामने लगे सीसी कैमरे के मैं चोर नजर आया है।अब पुलिस मामले को गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें