फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर पंडाल में नहीं होगी मूर्ति स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की वजह से गणेश चतुर्थी एवं मोर्हरम सादगी से मनाया जाएगा। जुलूस, झांकी आदि नहीं निकाली जाएगी। भीड़ भी एकत्रित न होने पाए।
विज्ञापन

वर्तमान परिस्थितियों में सुरक्षा के दृष्टिगत संभावित खतरों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। ये बातें डीएम जेबी सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में बैठक के दौरान कहीं।
डीएम ने कहा ऐसे अवसरों पर असामाजिक तत्वों एवं समाज में अस्थिरता फैलाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने की जरूरत है। बताया गणेश चतुर्थी के लिए पंडाल और शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

लोग अपने-अपने घरों में ही त्योहार मनाएं। उन्होंने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाए।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थल की चेकिंग की जाए। धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। सादे वेश में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें