फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के अध्यक्ष के बयान से मुसलमानों में नाराजगी

Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के बयान को लेकर मुस्लिम समाज में खासी नाराजगी है। तंजीम उलमा व अइम्मा के पदाधिकारियों ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बयान की निंदा की है। मौलाना मो. तारिक शम्सी व मो. वसीम ने कहा कि इस गुस्ताखी भरे बयान से इंसाफ पसंद लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन



देश में अमन चैन और भाईचारे को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा दी जाए। मौलाना मो. तारिक शम्सी ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग मौलाना हामिद अख्तर तथा उलेमा व अइम्मा मसजिद के नेतृत्व में अपने गम व गुस्से को प्रकट करने के लिए मंगलवार को दिन में 11 बजे पचराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कमलेश तिवारी को फांसी दिए जाने की मांग की जाएगी । उलेमाओं ने कहा कि मुसलमान पैगंबरे इस्लाम की आन, बान और शान के लिए किसी भी कुुर्बानी को तैयार है। मुसलमान नामूसे रसूल की हिफाजत के लिए अपनी जान भी दे सकता है।
विज्ञापन



आज देश में फिरकापरस्त मुसलमानों के उत्पीड़न के तमाम तरीके अपना रहे हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो। मुस्लिम समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत लोकतांत्रिक ढंग से ही उनका मुकाबला कर देश के भाईचारे और अमन शांति को क़ायम किए हुए है। इस प्रकार की बयानबाजी किसी भी तरह से देशहित में नहीं है।


 पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना मो. आतिफ, अब्दुल हन्नान, हाजी मो. अयूब अंसारी, फैसल अदीब, मुफ्ती मो. अनस, अब्दुल क़ादिर, जमील अहमद, मुहम्मद अशरफ़, मुहम्मद यासीन अंसारी, मुम्ताज अली अंसारी, मुहम्मद मुनव्वर अंसारी व मो. फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें