फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा को दे रही वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सूखाताल में गुरुवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव (चौपाल) का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा पर वरीयता के साथ कार्य कर रही है। विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत 14 पैरामीटर पर कार्य कराया जा रहा है। इससे विद्यालयों का भौतिक व शैक्षणिक परिवेश उच्च कोटि का हो गया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रयागराज मंडल रेलवे बोर्ड के सदस्य सीपू चौधरी ने विद्यालय के भौतिक व शैक्षणिक परिवेश को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र राजपूत की सराहाना की। प्रधानाध्यापक ने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, प्रिंट रिच मैटेरियल, गणित किट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक, छात्र, अभिभावक एक संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा विद्यालय प्रेरक विद्यालय के रूप में स्थापित होगा। सहायक अध्यापक शिखा ने टीएलएम पर प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान सुनीता देवी, पिंकी प्रजापति, प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें