फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने थानेदारों को फटकारा

Thu, 07 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देती एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जारी किए गए ‘एक नंबर भरोसे का’ पर आई शिकायतों का निस्तारण न करने पर जसवंतनगर, भरथना व महिला थाने के थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन



एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि ‘एक नंबर भरोसे’ का शासन का पुलिस विभाग से जुड़ा महत्वपूर्ण उपक्रम है। इस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाना चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व शुरू होने वाले है। नवरात्र के दौरान दिन और रात में भक्तों का देवी मंदिर पर आना जाने का क्रम बना रहता है।  ऐेसे में सुरक्षा की दृष्टि से पैदल गश्त प्रभावी ढंग से चले।
विज्ञापन



बैठक में उन्होंने सभी थानों के वांछित अपराधियों के संबंध में समीक्षा की और निर्देश दिए कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तेजी से प्रयास किए जाएं। बैठक में एएसपी लल्लनसिंह, सीओ सिटी शिवराज सिंह, सीओ सैफई एके दीक्षित सहित सभी सीओ व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें