फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एसएसपी बोले - जबान के पक्के, जो कहा करके दिखाएंगे, वीडियो वायरल

Sat, 25 Feb 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकवा खुर्द में हत्या व लूटपाट की घटना का 48 घंटे में खुलासा करने वाले एसएसपी संजय कुमार वर्मा का इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई एसएसपी के उस बयान की तारीफ कर रहा है, जिसमें वह घटना के बाद परिजनों से कह रहे हैं कि जबान का पक्का हूं, जो कह रहा हूं वो करके दिखाऊंगा। बता दें कि एसएसपी के इसी बयान के एक दिन बाद घटना का खुलासा हो गया था।
विज्ञापन

जसवंतनगर थानाक्षेत्र के चकवा खुर्द गांव में रहने वाली प्रेमकली की 17 फरवरी की देर रात हत्या कर दी गई थी। बदमाश घर से नकदी, जेवर लूट ले गए थे। अगले दिन 19 फरवरी को एसएसपी संजय कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे थे। परिजनों को हर संभव मदद के साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने का वादा किया। परिजनों से हुई इसी बातचीत का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर फेसबुक पर वायरल कर दिया। अभी तक इस वीडियो को 39 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं और तीन हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
लोग कह रहे हैं कि एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जबान दी थी कि घटना का खुलासा जल्द करेंगे। 48 घंटे में ही उन्होंने चार हत्यारोपियों को पकड़कर माल भी बरामद कर लिया। एसएसपी की इस कार्यप्रणाली पर व्यापार मंडल से लेकर अलग-अलग वर्ग के लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन



चकवा खुर्द की घटना का खुलासा वास्तव में चुनौतीपूर्ण था। वह मौके पर परिजनों से बातचीत कर रहे थे तभी किसी ने यह वीडियो बनाया था। मुझे भी सोशल मीडिया के जरिये ही वीडियो के इतना वायरल होने की जानकारी मिली है। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें