इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को झांसी छात्रावास और आगरा मंडल के बीच हुए मैच में झांसी के दो खिलाड़ियों ने गोल की हैट्रिक लगाई। टीम ने आगरा को 12-0 से हरा दिया।
झांसी छात्रावास की ओर से सृजन यादव ने लगातार चार गोल किए। जबकि आकिब ने लगातार तीन गोल जड़े। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत झांसी छात्रावास विजयी रहा। झांसी छात्रावास ने शुक्रवार को पहले मैच में चित्रकूट को 7- 0 से हराया था।
दूसरा मैच प्रयागराज व लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। लखनऊ 8-0 से जीता। तीसरा मैच रामपुर छात्रावास व अलीगढ़ के मध्य खेला गया। रामपुर छात्रावास 12-0 से विजयी रहा। मुख्य अतिथि राजीव कुमार, फरहत रहे। टेक्निकल ऑफिसर अनवर कैयाज राजीव सक्सेना, डॉ. मो जियाउर्रहमान, राजीव सक्सेना, सुनील चौधरी, उपेंद्र चौहान, मनीष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। उपक्रीड़ा अधिकारी झांसी राजेश कुमार सोनकर, संतोष कुमार रामपुर, नईम अहमद, रामसेवक चौहान, हॉकी कोच खेलो इंडिया रुखसार बानो, बॉक्सिंग कोच देवेंद्र पाल, सुशीला आदि ने अहम भूमिका अदा की।
चित्रकला प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम
भरथना। चित्रकला प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों की कक्षा 11 की छात्रा शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रऊफ़ अहमद ने बताया कि गत 23 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा में चर्चा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कला अध्यापक एमएल गुप्ता,आर के गौतम ने शालिनी को बधाई दी है। (संवाद)