फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम व शौर्या क्लब जीते, पवन ने चटकाए छह विकेट

Fri, 24 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन  महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहला  मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और दूसरा मैच शौर्या क्लब ने जीता।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और एसएस मेमोरियल सैफई के बीच हुआ।  स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानेंद्र शुक्ला के नाबाद 57 रन, प्रकाश के 48, विवेक के 23,  पवन के 18 रनों की बदौलत पांच विकेट पर 181 रन बनाए। एसएस मेमोरियल की ओर से सनी ने तीन, सौरभ और रवीश ने एक-एक विकेट लिया।

इसके जवाब में  एसएस मेमोरियल की पूरी टीम 98 रन पर आउट हो गई। टीम का  कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से पवन कुमार ने घातक गेंदबाजी की बदौलत छह विकेट हासिल किए। जबकि मोहित ने दो और भारत ने एक विकेट लिया।  स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 83 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरा मैच शौर्या क्लब और एमआर क्लब के बीच हुआ। एमआर क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम शौर्या क्लब की घातक गेंदबाजी से 68 रन बनाकर आउट हो गई। एमआर क्लब की ओर से नारायन ने 20 रन, रॉबिन व विनोद ने 13-13 रन बनाए। शौर्या क्लब की ओर से जावेद व आशीष ने 2-2 विकेट लिए।

शशांक पाठक, सलीम, साजिद, मनोज ने एक एक विकेट लिया। इसके जवाब में शौर्या क्लब की टीम ने मोहम्मद इरशाद (53) रन का विकेट खोकर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। जावेद अख्तर ने नाबाद 15 रन बनाए। अंपायरिंग ब्रजेंद्र यादव, सौरभ अवतार और अतुल कुमार ने की। स्कोरर सोनू रहे।

प्रतियोगिता के संयोजक जीएस अरोड़ा ने बताया  शनिवार को पहला मैच सुबह आठ बजे से सोना क्लब और एनसीसी क्लब और दूसरा मैच बीएसए इलेविन व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें