पोर्ट्स केयर एकेडमी के पांच शूटर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगे
- फोटो : ETAWHA
जनपद इटावा के कुनेरा हरसोली में स्थापित स्पोर्ट्स केयरएकेडमी के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं।
इन खिलाड़ियों के कोच व एकेडमी के चेयरमैन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि 11 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित आल इंडिया शूटिंग कंपटीशन में इटावा के इन होनहार खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।
जिसमें 10 मीटर एयर राइफल यूथ वूमेन में अंशिका एवं युवना, 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मेन में कौशल किशोर राजपूत, 10 मीटर एयर राइफल यूथ मैन में गोलू यादव व 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ में राजीव कश्यप ने क्वालीफाई कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस उपलब्धि से एकेडमी के सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। तिवारी ने बताया कि यह सब खिलाड़ी नवंबर व दिसंबर में भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी चैंपियनशिप में भाग लेेंगे।