फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुली सफारी, सपा ने फिर की आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
तीन हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण जीतने वाली औरैया जिले की निहारिका को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मेडल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कानपुर, औरैया और अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार आगाज किया। औरैया की निहारिका ने तीन हजार मीटर और मथुरा के विष्णुप्रताप ने पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके पहले जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आगाज बालिका वर्ग की अंडर 19 तीन किलोमीटर दौड़ से हुआ। इसमें डीएवी दिबियापुर की निहारिका चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। आर्मी पब्लिक स्कूल की तनु कुमारी ने रजत ओर सेंट जेवियर हरदोई की श्रेया सिंह ने कांस्य हासिल किया। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पदक और प्रमाणपत्र दिए।
अंडर 19 बालक वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ का स्वर्ण पदक बीकेएस विद्या मंदिर मथुरा के विष्णु प्रताप ने जीता। लखनऊ पब्लिक स्कूल के अनुपम ने रजत और आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा के कृष्ण कुमार यादव कांस्य पदक पर कब्जा किया। अंडर 19 बालिका वर्ग की लंबी कूद का सोना एनएस इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ की पूजा की झोली में गया।
विज्ञापन

सर पद्मापत सिंघानिया स्कूल कानपुर की प्रियंवदा ने रजत और डीपीएस कानपुर की समृद्धि ने कांस्य जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग की गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर डीपीएस कल्याणपुर कानपुर की सानिया दानिश ने कब्जा किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ की नेहा बघेल ने रजत और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर की आशुदीप कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, आगरा और झांसी मंडलों के जिलों के स्कूलों की 92 टीमें खेल रही हैं। उद्घाटन समारोह में सीबीएसई के पर्यवेक्षक केके द्विवेदी, जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी व सुदिति ग्लोबल ग्रुप के प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन, सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राम मोहन, सतीश कुमार, उप प्रबंधक मयंक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें