विजेता इटावा सैफई की टीम को शील्ड देते पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। झग्गड़नाथ बगिया मैदान में प्रीमियर लीग बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिरारी को हराकर इटावा सैफई टीम विजेता बनी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
फ ाइनल मैच में इटावा सैफई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए। बिरारी टीम को 195 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरारी गांव की टीम 11.2 ओवर में मात्र 114 रन ही बना सकी। इटावा सैफई टीम ने 81 रनों से बिरारी टीम को शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच इटावा सैफई के खिलाड़ी मोहम्मद अरवाज और मैन ऑफ द सीरीज बिरारी टीम के कप्तान शेरा को घोषित किया गया।
आयोजक अनुज अवस्थी, सौरभ उपाध्याय, पंचम उपाध्याय, अरुण उपाध्याय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विजेता टीम को 41 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व शील्ड दी गई। अंपायरिंग महेंद्र कुमार छोटू, गीतेश यादव बाबा, सचिन तिवारी, अर्जित दुबे ने की। टूर्नामेंट में राहुल शर्मा, अर्जित दुबे, राजा शर्मा, अन्नू पांडेय, दीपक कठेरिया, अनुज कठेरिया का सहयोग रहा। स्कोरिंग दानिश खान व इंद्रेश यादव ने की।