फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बिना एक्सरे कराए लौटे सौ मरीज

विज्ञापन
एक्सरे कराने के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मशीन में दिक्कत के कारण शुक्रवार को 11:30 बजे एक्सरे करना बंद कर दिया गया। इस कारण 100 लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से एक्सरे करना शुरू किया गया। 11:30 बजे तक 153 मरीजों के एक्सरे कर दिए गए। इसके बाद मशीन गर्म होकर बंद होने लगी। इस कारण एक्सरे बंद कर दिए गए। इससे मरीजों को बिना एक्सरे कराए लौटना पड़ा। बाद में कानपुर से आए इंजीनियर ने मशीन चेक कर ठीक की। अब शनिवार से एक्सरे हो सकेंगे। छिपैटी निवासी राहुल ने बताया कि उनके पैर में चोट लग गई थी। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे कराने के लिए लिख दिया। वह एक्सरे कराने के लिए गए तो काफी इंतजार के बाद भी उनका एक्सरे नहीं हो सका। उसे बताया गया कि एक्सरे मशीन खराब है। अब किसी प्राइवेट अस्पताल में जाकर एक्सरे कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के गांव बड़ी फूफई निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। डॉक्टर ने एक्सरे लिखा था। वह लगातार दो दिन से एक्सरे कराने के लिए आ रहे है, लेकिन उनका एक्सरे नहीं हो सका। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ एमएम आर्या ने बताया कि मशीन सही कराई गई है। शनिवार से मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें