संत विवेकानंद स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स डे पर प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर शानदार मार्चपास्ट के साथ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रभावी प्रस्तुति दी। सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पूनम यादव और बालिका वर्ग में पुनीत यादव ने बाजी मारी।
सपा सांसद तेजप्रताप यादव ने प्रतिभागियों को पौधरोपण के साथ पालिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्होने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित भी किया। बुधवार को संत विवेकानंद स्कूल में आयोजित स्पोर्टस डे का मैनपुरी से सपा सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने उदघाटन किया।
उन्होने छात्र-छात्राओं को ग्रीन यू0पी0 क्लीन यू0पी0 अभियान सफल बनाने के लिए पौधरोपण और पालिथीन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होनेकहा सभी छात्र-छात्राओं को कम से कम 100 लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने चिरमी नृत्य प्रस्तुत किया तो वातावरण राजस्थानी हो गया। ताइक्वांडो प्रदर्शन देखकर स्टेडियम में मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। मार्चपास्ट में सबसे आगे स्कूल का बैंड और इसके बाद एन0सी0सी0 कैडेट्स चल रहे थे।
इसके बाद 100 मीटर रेस में सीनियर बालिका वर्ग में प्राची यादव प्रथम और आयुषी यादव द्वितीय रही। 100 मी0 सीनियर बालक वर्ग में अभय सिंह प्रथम व गौरव गुप्ता द्वितीय रहे। 100 मी0 जूनियर बालिका वर्ग में रष्मि यादव प्रथम व रूचि यादव द्वितीय रही।
100 मीटर रेस जूनियर बालक वर्ग में आकाष यादव प्रथम और रजनीश कुमार द्वितीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस मे पूनम यादव प्रथम व आयुषी यादव द्वितीय रही। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में पुनीत यादव प्रथम व सुमित यादवे द्वितीय रहा।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में देवांग गुप्ता प्रथम व शिवम द्वितीय रहा। लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में प्राची यादव प्रथम और सुरूचि यादव द्वितीय रही। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम व खुशी शर्मा द्वितीय रही।
लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में अर्पित यादव प्रथम और आकाश यादव द्वितीय रहा। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में सुरूचि यादव प्रथम व ज्योति विश्वकर्मा द्वितीय रहा। ऊँची कूद सीनियर बालक वर्ग में आदित्य बघेल प्रथम कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता विवेक यादव ने की।
विषिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्त्रस्ीड़ा अधिकारी एवं स्पोर्टस कालेज सैफई के प्राचार्य वाई0पी0सिंह0, चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 आर0एस0 यादव, सैफई महोत्सव समिति के कार्यकारी प्रबन्धक वेदव्रत गुप्ता, सैफई महोत्सव समिति के सदस्य राजवीर सिंह यादव बाबा, विनोद अहलावत, डा0 राजीव चैहान, आनन्द यादव (टन्टी), डा0 उमाकान्त शर्मा, हंस कुमार सेंगर आदि उपस्थित रहे।