फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और वाराणसी ने लीग मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में लखनऊ और वाराणसी ने लीग मैच जीते।
विज्ञापन

खेल निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश हाकी के संयुक्त समन्वय से महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी रोमांचकारी मैच खेले गए। 6 नवंबर तक चलने वाले प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 16 मंडल, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ तथा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर की बालिका टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को का पहला मैच लखनऊ बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ ने अलीगढ़ को 11-0 से पराजित किया। लखनऊ की ज्योति विश्वकर्मा और सोनम कश्यप ने तीन गोल, सोमिका धानुक ने दो गोल, ज्योति माली, खुशी राठौर व एलिस वर्मा ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच वाराणसी मंडल व चित्रकूट मंडल के मध्य खेला गया । इसमें वाराणसी मंडल ने एकतरफा खेल खेलते चित्रकूट को 13-0 से पराजित किया। वाराणसी से स्वप्रियंका रावत और पूजा यादव ने 4 गोल, कल्पना कुमारी ने 3 गोल, अर्चना सोनकर, ईशा श्रीवास्तव ने 1-1 गोल किया।
तीसरा मैच लखनऊ मंडल बनाम बरेली मंडल के मध्य खेला गया। लखनऊ ने बरेली को 3-1 से पराजित किया। लखनऊ की तरफ से गरिमा, ज्योति माली व सोनम कश्यप ने 1-1 गोल किया। बरेली की समरीन ने 1 गोल किया। चौथा मैच वाराणसी मंडल बनाम मिर्जापुर मंडल के मध्य खेला गया।
वाराणसी ने मिर्जापुर को 11-0 से पराजित किया। वाराणसी की जागृति कुमारी ने 3 गोल, स्वप्रियंका व आकांक्षा बघेल ने 2-2 गोल, पूजा कुमारी, अर्चना सोनकर, पूजा यादव व कल्पना राये ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

मैचों में निर्णायक भूमिका रश्मि बलरामपुर, सोनाली गोरखपुर, प्राची सैनी कानपुर, नितिन सक्सेना आगरा, बृजेश कुशवाहा झांसी, सुनील गुप्ता झांसी ने निभाई । टूर्नामेंट डायरेक्ट बजरंग सक्सेना हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें