फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरनगर ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में सपा की जीत

Fri, 09 Mar 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत चकरनगर की ब्लाक प्रमुख सुनीला देवी को प्रमाण पत्र देती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत चकरनगर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए उपचुनाव में सपा की सुनीला देवी यादव ने भाजपा की पुष्पलता राजावत को चार मतों से हरा दिया। क्षेत्र पंचायत के सभी 44 बीडीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम, एसएसपी समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे।  
विज्ञापन


पूर्व में प्रभा देवी राजावत को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित किया गया था। वे सपा के कोटे से चुनाव जीती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा की ब्लाक प्रमुख प्रभा देवी को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया था। उन्होंने सपा के नेताओं पर भी आरोप लगाए थे। इसके बाद सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था। शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव में सुनीला देवी को कुल 44 में 23 मत और भाजपा  उम्मीदवार को 19 मत ही प्राप्त हो सके।  दो मत निरस्त हो गए ।

सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने सपा प्रत्याशी को 4 मतों से विजयी घोषित किया।  ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान डीएम सेल्वा  कुमारी  जे, एसएसपी वैभव कृष्ण ने करीब 3 घंटे तक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बैठकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया।  चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी सुनीला देवी को प्रमाण पत्र देते हुए उनसे अपने पद की गरिमा अनुरूप कार्य करने को कहा ।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने सपा प्रत्याशी की जीत को जनता की जीत बताया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व सांसद इटावा प्रेमदास कठेरिया,पूर्व प्रमुख पूरन दिवाकर,सपा युवा नेता गोविंद्र यादव,सतीश यादव,राजवीर सिंह,मुनेश यादव, बृजेश यादव, मनोज दोहरे, उदयवीर सिंह, सौरभ तिवारी समेत कई सपाई व बसपाई मौजूद रहे ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें