फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का उपलब्धि दिवस 15 को

Thu, 12 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री यादव ने कहा कि यूपी में 22 करोड़ लोग रहते हैं। इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता संभालते ही विकास कार्यों को सबसे अधिक तरजीह दी। आज प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक भी मानते हैं कि सीएम अखिलेश यादव ऊर्जावान हैं। यह उनकी काबिलियत को दर्शाता है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इसीलिए 15 मार्च को उपलब्धि दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन सुबह 10 बजे जिला  पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से समाजवादी पार्टी की बनाने के लिए सपाइयों को संकल्प दिलाया जाएगा। इसके लिए सरकार के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का प्रण लिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि दो वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


इसी अवधि में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटना होगा और दोबारा सपा की सरकार बनानी होगी। तभी डा. लोहिया के सपने को पूरा किया जा सकेगा। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पं. रतन चौधरी, ललित दुबे, धीरेंद्र यादव, राकेश यादव, रामबेटी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें