फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सपा नेता ने पुलिस पर फायर झोंका, गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक वीडियो पर टिप्पणी करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सपा नेता ने गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। सपा नेता पर लखनऊ व इटावा में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मनीष यादव उर्फ पतरे निवासी नगला मर्दान थाना चौबिया ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थी। चौबिया थाने में आरोपी पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस सपा नेता के गांव नगला मर्दान उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस को देखकर उसने फायर कर दिया। पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

मनीष यादव उर्फ पतरे लंबे समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है। वह पहले सपा में रहा। इसके बाद 2017 विधानसभा से पहले भाजपा में शामिल हो गया। जसवंतनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने उसे विधायक प्रत्याशी भी बनाया था। पतरे ने जसवंतनगर से सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव के सामने चुनाव लड़ा था। 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें