फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सपा नेता की मौत

Wed, 24 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रैली से वापस लौट रहे सपा नेता की एक्सप्रेस-वे पर मथुरा मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वे कानपुर के मैथा ब्लाक प्रमुख के साथ उनकी गाड़ी से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को घर पर शव आने के बाद कोहराम मच गया। सपा नेताओं के साथ आसपास के लोगों की भीड़ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उमड़ पड़ी। नम आंखों के बीच शव का अंतिम संस्कार कसबे के श्मशान घाट पर किया गया।

दिल्ली में आयोजित सपा की रैली में शामिल होने के बाद पुराना भरथना निवासी सपा नेता एवं बिजली ठेकेदार अनुराग (30) पुत्र स्व. विजय सिंह यादव मैथा ब्लाक प्रमुख राजेश यादव के साथ कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा मोड़ के समीप टोल प्लजा के पास उनकी गाड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में ब्लाक प्रमुख सहित अनुराग की मौत हो गई। अनुराग की मौत की खबर से पूरे घर में कोहराम मच गया। अनुराग यादव का शव एंबुलेंस के द्वारा मथुरा से भरथना लाया गया।

तब तक सपा नेताओं के साथ स्थानीय प्रशासन उनके आवास पर पहुंच चुका था। श्रद्धांजलि देने वालों में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिन्नी, भरथना पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख ताखा वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, एसडीएम ईश्वरचंद्र, नायब तहसीलदार, सदर लेखपाल राजेश यादव, केके यादव आदि मौजूद रहे।

दो साल पहले हुई थी शादी
अनुराग यादव बहुत ही मिलनसार थे। दो माह पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। एक माह का बच्चा है। अनुराग की मां गंगा देवी व पत्नी नीलम का रो-रो कर बुरा हाल है। चार भाइयों में अनुराग सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें