फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर छात्राओं ने अखिलेश को बांधी राखी

विज्ञापन
सैफई की टापर छात्राओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित आवास पर हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर 17 छात्राओं को बंद लिफाफा देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्राओं से राखी भी बंधवाई।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। करीब तीन घंटे तक जनता दरबार लगाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से जानकारी ली। उसके बाद ट्वीट करके भाजपा सरकार हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ष 2016 में इस अस्पताल का कार्य शुरू कराया था। राजनीतिक द्वेष के कारण भाजपा सरकार ने इसका काम रोक दिया है। अब सैफई में अधूरे पड़े प्रोजेक्टों का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी रुककर किया निरीक्षण
ताखा। लखनऊ जाते समय कुदरैल कट पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का अखिलेश यादव ने निरीक्षण किया। लोगों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फोटो खिंचवाई। वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सपा कार्यकर्ता दलवीर सिंह यादव ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया। पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं का शोषण करने का भी आरोप लगाया। इस पर अखिलेश ने कहा वे इस संबंध में एसएसपी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें