फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। ऊसराहार मार्ग पर संतोषपुर घाट के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार के नगला चतुर गांव निवासी प्रांशु उर्फ सनी साथी राहुल और सोनू के साथ बुधवार को मित्र संजीव यादव के यहां दावत में गए थे। देर रात हो जाने के कारण तीनों वहीं रुक गए। गुरुवार सुबह तीनों एक बाइक से घर जा रहे थे। संतोषपुर घाट के पास सामने से बाइक आ गई और दोनों में टक्कर हो गई। तीनों युवक बाइक सहित गड्ढे में जा गिरे। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बसरेहर सीएचसी भिजवाया। राहुल और सोनू को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। प्रांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे बाइक पर सवार वाहन सहित भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें