इटावा। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को शहर में सपा और कांग्रेस का अलग-अलग मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सपा-कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की।
सपा का मार्च सुबह आंबेडकर चौराहे से शुरू सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय से नुमाइश पंडाल तक निकाला गया। सपा के मार्च में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, महामंत्री वीरभान सिंह वीरू भदौरिया, उदयभान सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, कांग्रेस का मार्च आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर एसएसपी चौराहे तक गया। इसमें जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, प्रशांत तिवारी, राशिद, पल्लव दुबे, कोमल कुशवाह, मलखान सिंह आदि शामिल हरे। सभी ने एक सुर में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की।