फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मकान नाम न करने पर बेटे ने माता-पिता को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के बरहीपुरा में बेटे ने मकान नाम न करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही पिता के विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के 40 नीलकंड बरहीपुरा निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा अजय कुमार शराब का आदी है। शराब पीकर परिजनों से झगड़ा करता है। साथ ही मकान अपने नाम करवाने के लिए बाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उन्हें व अपनी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 29 अप्रैल को पुत्र अजय शराब के नशे में घर आया और मकान अपने नाम करवाने को लेकर झगड़ा करने लगा। पिता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ उसने हाथापाई कर दी। पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुत्र अजय को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें