फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संशोधित...बारिश के आसार से कुछ चिंतित तो कुछ के चेहरे खिले

Fri, 12 Jan 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05::::
विज्ञापन


- मंगलवार को हुई थी बारिश, अगले सप्ताह फिर बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी



जसवंतनगर। मंगलवार को हुई बारिश कुछ किसानों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए नुकसानदेह रही। अब दो दिनों से भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन अगले सप्ताह बारिश फिर होने के आसार है। ऐसे में सरसों और आलू के किसान परेशान हैं। वहीं, गेहूं के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश से कुछ किसानों के चेहरे खिल गए तो कुछ के चेहरे मायूस हो गए थे। किसान संतोष, नीरज, बारे लाल, शिवराज, गोपाल आदि का कहना है कि इस वर्षा से रबी की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। खासतौर से गेहूं की फसल के लिए यह पानी अमृत के समान है। बूंदाबांदी से ठंड में जरूरत बढ़ोतरी हुई है तो गेहूं, चना, मटर आदि की फसलों को अच्छा फायदा होने के साथ किसानों को फसलों की सिचाई भी नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, किसानों का मानना है कि यह बारिश फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। किसानों का कहना है कि यदि अगले सप्ताह ज्यादा बारिश हुई तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी से आलू और सरसों को नुकसान


आलू, सरसों के साथ ही सेम की फसल के लिए मंगलवार को हुई बारिश नुकसानदायक है। इससे इन फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। हल्की बारिश से आलू, सरसों सहित दलहन की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है कि इस बूंदाबांदी व हल्की बारिश से आलू फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना है। सरसों, सेम में माहू कीट लग सकता है। मटर फसल को भी नुकसान हो सकता है। इस बार फसल अच्छी है, लेकिन बारिश ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें