फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नरमी तो कुछ गर्मी भरा रहा दूसरे दिन का मिनी लॉकडाउन

विज्ञापन
फोटो संख्या 07 व 08 शहर में बंद पड़े आइसक्रीम पार्लर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
दिनों-दिन बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए महामारी से बचाव को लेकर शनिवार-रविवार को लागू किए गए मिनी लॉकडाउन का दूसरा दिन भी आसानी से बीत गया।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार की दोपहर बादल छा जाने से लोगों को धूप की तपिश से कुछ राहत मिली। इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर घूमते-फिरते नजर आए।
वहीं लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने भी नकेल कसी। शहर के मुख्य चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों पर सख्ती बरती गई। जबकि कागजात पूरे न होने और बेवजह घूमने वाले कई वाहन चालकों के चालान काट दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी को लेकर जिले में सप्ताह में दो दिन के मिनी लॉकडाउन में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन भी संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में जागरुकता की कमी के चलते संक्रमण फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार के लॉकडाउन में सड़कों पर जितना सन्नाटा दिखा तो रविवार को कुछ लोग भयमुक्त होकर सड़कों पर घूमते-फिरते रहे।
हालांकि मुख्य चौराहों पर सुबह के समय पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में ऐसे कई लोगों चालान काट दिए गए। पुलिस की सख्ती के बावजूद दोपहर के बाद मौसम बदलते ही लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर हवा खाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें