फोटो संख्या 29 घटना की जानकारी पुलिस को देता पीड़ित
- फोटो : ETAWHA
कस्बे के मोहल्ला यादव नगर के एक घर के कमरे में रविवार शाम को 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
कस्बा के मोहल्ला यादव नगर निवासी रघुराज सिंह यादव हमीरपुर जनपद में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर तैनात हैं।
उनके घर पर रविवार की शाम करीब पांच बजे तब कोहराम मच गया जब घर के कमरे में परिजनों ने 16 वर्षीय पुत्र दीपक का शव फंदे पर लटका देखा। मां व बहन की चीख पुकार पर मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए।
मौके पर मौजूद मोहल्लेवासियों ने बताया कि घटना की सूचना दीपक के पिता को दे दी गई, उनके देर रात घर आने की उम्मीद है।
घटना के दौरान दीपक की मां व बहन घर के दरवाजे पर थीं। दीपक कक्षा 10 का छात्र था। घटना से घर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी घटना की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।