फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बेटी ने पुलिस आवास में की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन स्थित आवास में शनिवार दोपहर दमकल विभाग में तैनात सिपाही की 22 वर्षीय बेटी ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाजार से घर लौटे माता-पिता ने शव लटका देख जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने आत्महत्या का कारण बेटी का अवसाद में होना बताया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रह रहे राम प्रसाद जाटव कानपुर में दमकल विभाग में सिपाही हैं। दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर इटावा से कानपुर हुआ है। राम प्रसाद ने बताया कि 31 जनवरी को बेटी वंदना का सीटेट का पेपर था। इसके लिए वह बेटी व पत्नी के साथ इटावा स्थित पुलिस लाइन आवास आए थे। शनिवार दोपहर वह पत्नी के साथ बाजार खरीदारी करने गए थे।
दोपहर तीन बजे घर लौटे तो बेटी नहीं दिखी। तभी पत्नी ने बाथरूम में जाकर देखा तो बेटी का शव रोशनदान में दुपट्टे के सहारे लटका था। पत्नी के रोने की आवाज सुनकर वह बाथरूम में गए तो बेटी का शव लटक रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कार्यवाहक अमान सिंह ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी का कारण मानसिक अवसाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें