फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी, पानी, हवा और आग से मिलकर बना है इंसान

Mon, 16 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
तहफ्फुजे ईमान कांफ्रेंस में आवाम को संबोधित करते मौलाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अराकीन फैज़ाने चिश्तिया कमेटी आज़ाद नगर नई बस्ती की ओर से तहफ्फुज़े ईमान काफ्रेंस का आयोजन किया गया। जलसे में आए हजरत मौलाना मोहम्मद फारुख खान रिज़वी (नागपुर) ने आवाम को संबोधित करते हुए बताया कि इंसान चार चीजों से मिलकर बना मिट्टी, पानी, हवा और आग।
विज्ञापन


मुस्तफा है तो  इंसानियत है,  जहां मुस्तफा है वहां रोशनी है।  वहां चैन है नूरानियत है।  हजरत ने कुरान व हदीस की रोशनी से  अवाम को दर्स दिया। उन्होंने इसे उदाहरण देकर समझाया।  


हजरत हाफिज फरहान बरकाती (दिल्ली) ने अपनी बेहतरीन आवाज में पड़ते हुए कुरान मदना जाएंगे लंदन पेरिस और अमरीका तुम जाओ, हम तो भाईजान मदीना जाएंगे आदि कलाम पेश किए।  इसके अलावा हजरत मोहम्मद गुलाम समद मियां चिश्ती फफूंद शरीफ  आदि उलमाओं ने अवाम को संबोधित किया।
विज्ञापन



 कांफ्रेंस में हज़रत हाफिज कारी सरफ राज आलम निजामी, हाफि ज कफील अहमद चिश्ती, हाफिज फरहान, हाफिज हारुन रशीद, मो. उबेदुररेहमान कादरी, वाजिद अली अशरफ मौजूद रहे। जलसे का संचालन मौलाना मोहम्मद जा़हिद रज़ा कादरी ने किया।


कांफ्रेंस की सदारत हज़रत सैयद मोहम्मद अख्तर मियां चिश्ती साहिबे सज्जादा आस्ताना आलिया फफूंद शरीफ  ने की। कांफ्रेंस का आगाज तिलावते कुराने पाक से किया गया। कार्यक्रम के बाद अमनो अमान की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें