भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत सात कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बैंक में अब कुल 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
एक अन्य दवा व्यवसायी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। अब तक भरथना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है।
मंगलवार को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि कस्बे के सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत सात कर्मचारी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना जांच के लिए बीती 11 जुलाई को सैंपल लिए गए थे। अधीक्षक डॉ. दीक्षित ने बताया कि सात बैंक कर्मियों के अलावा कस्बा के जवाहर रोड निवासी 64 वर्षीय दवा व्यवसायी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जोकि पीजीआई सैफई में भर्ती हैं।
नगर पालिका परिषद के कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के आवासों के आसपास सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग कराई गई है।