फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में स्नेहलता और रवि रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डा. राममनोहर लोहिया इंटर कालेज धनुवां में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, भाला फेंक, त्रिकूद एवं चक्का फेंक आदि खेलों में छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में चकरनगर के सचिन प्रथम, जसवंतनगर के अंशुल द्वितीय रहे। भाला फेंक में भरथना के संदीप सिंह प्रथम एवं जसवंतनगर के पुष्पेंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। त्रिकूद में जसवंतनगर के अजीेत बाबू प्रथम, सैफई के अली अहमद द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में उपदेश सिंह चौहान चकरनगर प्रथम, नदीम अली भरथना द्वितीय, चक्का फेंक में अर्पित कटियार सैफई प्रथम, अभिनय इटावा द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में उपदेश सिंह चौहान चकरनगर प्रथम, विजय कुमार इटावा द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में रवि भरथना प्रथम, सूरज पाल सैफई द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में सोनी तोमर चकरनगर प्रथम, प्रिया जसवंतनगर द्वितीय, 400 मीटर दौड़ मेें अंजली चकरनगर प्रथम, कीर्ति भरथना द्वितीय, ऊंची कूद में पूनम जसवंतनगर प्रथम, जावित्री जसवंतनगर द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अंजली चकरनगर प्रथम, हनी उपाध्याय जसवंतनगर द्वितीय, त्रिकूद में शैली जसवंतनगर प्रथम, सुहानी जसवंतनगर द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में स्नेहलता भरथना प्रथम, लता जसवंतनगर द्वितीय रही। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, रामपाल सिंह, सुरेश चंद्र यादव, व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुशील दुबे, अनिल कुमार, जगदीश कुमार, सुरेंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र दिवाकर, मनोज यादव, रोहन सिंह, रामप्रबल, चंद्रभान, सचिन आर्य, अनुराधा पटेल, अनिल चौधरी, प्रवीन कुमार यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें