फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी से शिकार कर मारी गई प्रतिबंधित मछलियां बरामद

विज्ञापन
फोटो संख्या 36 बरामद की गई पिकअप में पेटियों में लदी मछलियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार रात चंबल नदी से तस्करी कर लाई जा रहीं 12.5 क्विंटल प्रतिबंधित मछलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

ये मछलियां 32 पेटियों में भरकर पिकअप से कस्बे के एक गोदाम पर लाई गईं थी। कार्रवाई के दौरान पांच तस्कर भाग निकले हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बुधवार की रात को बकेवर पुलिस कस्बा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से चंबल नदी से मछलियों का परिवहन कर व्यासपुरा के रास्ते कस्बे में आशिक खां के गोदाम में ले जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने आशिक खां के गोदाम के पास चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप आती हुई दिखाई दी पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया। गाड़ी चालक तेजी से भगाते हुए आशिफ खां के गोदाम में ले गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पीछा किया तो गाड़ी में सवार नज्जू खान पुत्र इनायतुल्ला, अजय खान पुत्र नज्जू खान, अल्फासुल खान पुत्र नज्जू खान, आशिक खान पुत्र मेहंदी हसन सभी निवासी हाफिज नगर थाना बकेवर और कल्लू यादव पुत्र जिलेदार सिंह निवासी रमउपुर परसौली थाना बकेवर गाड़ी को गोदाम में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर 32 पेटियां मछलियां जिनका कुल वजन लगभग 12.5 क्विंटल बरामद हुईं। मौके से भागे अभियुक्तों की गिरफ्तारी क लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बकेवर रमेश सिंह ने बताया कि 32 पेटियां मछली और एक बुलेरो पिकअप बरामद की गई है। इसके संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें