भरथना में बैगन से धुआं निकलने की जानकारी मिलने पर रोकी गई मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
भरथना। कानपुर से दादरी जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। उसे भरथना रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन पर रोका गया। मालगाड़ी को पीछे करके दमकल ने आग बुझाई। कोयले से भरी मालगाड़ी कानपुर से दादरी की ओर जा रही थी। साम्हों रेलवे स्टेशन से गाड़ी जैसे ही भरथना का ओर चली। पोर्टर ने इंजन से तीसरी बैगन में धुआं निकलते देखा। उसने इसी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोलर ने गाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन पर समय 12:32 बजे रोकने का आदेश दिया। स्टेशन मास्टर ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने धुआं वाले वैगन तक अपनी गाड़ी न पहुंच पाने की बात कही। इस पर कंट्रोलर ने मालगाड़ी को पीछे की करवाया। ओएचई लाइन ब्रेक करने के बाद ही दमकल ने आग को बुझाया। इसके बाद ही मालगाड़ी आगे रवाना हो सकी।