फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग की चादर से ढका रहा आसमान

Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
फोटो 14- आसमान में छाई धुंध की परत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूषित वातावरण ने बुधवार को शहर को भी चपेट में ले लिया। खतरनाक धुएं की चादर (स्मॉग) ने दिन भर आसमान को ढंके रखा। धूप के दर्शन को लोग तरस गए। डाक्टरों ने स्मॉग से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों के प्रति सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सूरज नजर नहीं आया। शाम तक आसमान में धुंध नहीं हटी। दिल्ली में लोग वातावरण में प्रदूषण से परेशान हैं। इसे देखते हुए यहां भी लोगों में स्मॉग को देखकर डर बना रहा। हालांकि यहां इसे मापने की व्यवस्था नहीं है। स्मॉग को लेकर डाक्टरों और कृषि विभाग का मानना है कि पंजाब-हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर खेतों में ही धान की पुआल को जलाया जा रहा है। ये उसी का असर है। वाहनों से निकलने वाले धुएं से भी वातावरण दूषित हो रहा है। उधर सैफई में भी पूरे दिन धुंध सी छायी रही। लोगों ने इस धुंध से आंखों में जलन सी महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें