जीआईसी ग्राउंड पर चल रही रणवीर-नीलम महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित ट्वंटी-20 कप के पहले सेमीफाइनल में एसएमजीआई ने डाल्फिन क्लब को 59 रनों तथा दूसरे सेमीफाइनल में शौर्य क्लब ने एफसीसी को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सलीम हुसैन और गौरव तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
पहले मैच में एसएमजीआई के कप्तान श्याम यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन काो निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विके ट पर 184 रन बनाए। गौरव तिवारी ने 38 गेंदाें में तीन चौकों तथा छह छक्कों की मदद से नाबाद रहकर 65 रन बनाए।
आसिफ इकबाल ने 27 गेंदों में सात चौकों तथा चार छक्कों की सहायता से 58 रन बनाए। विवेक यादव ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए। जवाब में उतरी डाल्फिन की टीम 15 ओवरों में पांच विकेट पर 125 रन ही बना पाई। एसएमजीआई की ओर से रेहान-विवेक ने दो-दो तथा अरुण ने एक विके ट लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में एफसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में आठ विके ट पर 131 रन बनाए। शालू ने 33, फराज ने 20 रन बनाए। शौर्य क्लब ने जवाब में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आशीष यादव ने 34, अमित यादव ने 32 रन बनाए। अशीष पंडित 31 रन बनाकर नाबाद रहे।