फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्मार्ट मीटर से चोरी का मामला पकड़ा, प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो 37::स्मार्टमीटर की जांच करती बिजली निगम की टीम। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
इटावा। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की ओर से अपनाई गई आधुनिक तकनीक स्मार्ट मीटर में सेंध लगाने की कोशिश का विद्युत निगम ने भंडाफोड़ किया है। जनपद में इस तरह की टेंपरिंग का यह पहला मामला सामने आया है। चोरी के इस स्मार्ट तरीके को समय रहते पकड़ लिया गया जिससे निगम अब और भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव के निर्देश पर चले सघन चेकिंग अभियान में एसडीओ तृतीय गगन अग्निहोत्री की टीम को सफलता मिली। फ्रेंड्स कॉलोनी द्वितीय उपकेंद्र के तहत गोकुलधाम कॉलोनी (पचावली) में एक मकान पर लगे स्मार्ट मीटर की जब गहनता से जांच की गई तो वह तीन कोर आउटपुट के जरिए टेंपर पाया गया। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस टेंपरिंग की दो स्तरों पर जांच हो रही है। यदि मीटर लगाने वाली कंपनी की संलिप्तता मिली तो न सिर्फ एफआईआर होगी बल्कि फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहीं, विभाग का कोई भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें