फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्लीपर बस ने किशोर को कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो 10:: पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते दर्शना के पिता गोविंद। संवाद
विज्ञापन
भरथना। कस्बे में शनिवार सुबह सड़क किनारे कबाड़ बीन रहे एक 12 वर्षीय किशोर को स्लीपर बस ने कुचल दिया। हादसे में किशोर दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी गोविंद का पुत्र दर्शन (12) अपने साथियों के साथ कबाड़ बीनता था। उसके साथी शिवा ने बताया कि चार किशोर शुक्रवार को शहर से भरथना आए थे। उन्होंने जवाहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास रात गुजारी थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दर्शन अपने दो साथियों के साथ प्लास्टिक की बोतलें बीन रहा था। तभी शहर की ओर से आ रही स्लीपर बस सरोजनी रोड की तरफ मुड़ी। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से दर्शन का सिर कुचल गया।
यह हादसा पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने फुटेज खंगाली और बस की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सीओ आरडी मौर्य ने बताया कि अभी परिजन से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस और उसके चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले घर से निकला था
पिता गोविंद ने बताया कि उनकी शादी झारखंड के टाटा नगर के सितानी गांव निवासी आरती से हुई थी। वह पत्नी के साथ वहीं रहकर मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। दो साल पहले पत्नी आरती एक युवक के साथ चली गई थी। तबसे वह तीनों बच्चों को लेकर मुलायम नगर स्थित अपने घर आ गया था। दर्शन करीब दो दिन पहले एक किशोर के साथ कबाड़ बीनने के लिए निकला था। शनिवार को वह उसे लेने जाने वाला था। उससे पहले हादसा हो गया।

फोटो 10:: पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते दर्शना के पिता गोविंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें