फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, चालक समेत पांच घायल

Wed, 31 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की रात एक बजे गोंडा से चलकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस कुदरैल गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल बस चालक को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा है। गोंडा जनपद के कलपी थाना क्षेत्र के डोमा गांव निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही बस ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कुदरैल के पास पहुंचे तभी बस का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन


इससे बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक हरविंदर के अलावा बस में सवार शाहिदा पत्नी फिरोज निवासी टेंशन थाना तखंड दिल्ली और तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा सुरक्षा टीम ने बस में सवार 60 सवारियों को सुरक्षित बस से निकाला और गंभीर रूप से घायल चालक को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

वहीं मामूली घायल सवारियों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहन से भेज दिया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन के माध्यम से चौपला यार्ड खड़ा करवाया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि बस का संतुलन बिगड़ने से बस ट्रक से पीछे से टकरा गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चार सवारियों को मामूली चोटें आईं। इन्हें प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें