फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सैफई के गांव नगला सेमरा के मंजेश ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी बेबी की तबीयत 27 मई को अचानक खराब होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में दिखाया था। जहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं पर उसे भरथना चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां पर हालत और ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें