चालक-परिचालक भाग गए हैं
घायल राजपाल सिंह शाक्य निवासी विक्रमपुरा भिंड ने बताया कि सतीश शाक्य निवासी विक्रमपुरा की बेटी की लगुन लेकर सभी लोग जा रहे थे। राजपाल ने बताया कि चालक ने उदी चौराहे पर शराब पी थी। वह नशे में था। एसओ बढ़पुरा गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि बस पलटने से हादसा हुआ है। चालक-परिचालक भाग गए हैं।
हादसे में यह हुए घायल
राजपाल सिंह शाक्य, बबलू, विजय, बलवीर, रेखा, सुखदेवी, अजय, महावीर पुत्र श्रीचंद, छोटेलाल, महावीर पुत्र रघुवर दयाल, रविशंकर, कमलेश समेत लगभग 24 लोग घायल हुए हैं।