फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: अनियंत्रित होकर खंदी में पलटी स्लीपर बस, लगुन लेकर जा रही थी आगरा, 24 गंभीर घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बढ़पुरा थाना क्षेत्र में वाह-उदी रोड पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें लगुन लेकर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में लगुन लेकर भिंड से वाह जरौरी (आगरा) जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर वाह-उदी रोड पर गांव मदायन मोड़ के पास खंदी में पलट गई। हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव मदायन मोड़ के पास सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली का कट लगने से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। बस में लगभग 90 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर बढ़पुरा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मामूली रूप से घायल लोगों को सीएचसी और गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। यात्रियों ने बताया कि वह भिंड से लगुन लेकर वाह जरौरी जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

चालक-परिचालक भाग गए हैं
घायल राजपाल सिंह शाक्य निवासी विक्रमपुरा भिंड ने बताया कि सतीश शाक्य निवासी विक्रमपुरा की बेटी की लगुन लेकर सभी लोग जा रहे थे। राजपाल ने बताया कि चालक ने उदी चौराहे पर शराब पी थी। वह नशे में था। एसओ बढ़पुरा गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि बस पलटने से हादसा हुआ है। चालक-परिचालक भाग गए हैं।
विज्ञापन

हादसे में यह हुए घायल
राजपाल सिंह शाक्य, बबलू, विजय, बलवीर, रेखा, सुखदेवी, अजय, महावीर पुत्र श्रीचंद, छोटेलाल, महावीर पुत्र रघुवर दयाल, रविशंकर, कमलेश समेत लगभग 24 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें