फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे छह ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़े

Fri, 03 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सहसों थाना के बाहर खड़े पकड़े गए ट्रक एवं ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमंतपुरा चौकी पुलिस ने बालू भरे छह ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़े हैं। ट्रैक्टर और ट्रकों में लदी बालू अवैध खनन कर लाई जा रही थी।  यूपी और एमपी की सीमा पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है। बुधवार की रात एक साथ छह ट्रक और एक ट्रैक्टर में बालू भरकर लाई जा रही थी। बालू के ऊपर त्रिपाल डाले गए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी ट्रकों को और ट्रैक्टर को पकड़कर थाना सहसों में खड़ा कराकर कार्रवाई के लिए एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर को सूचित किया।
विज्ञापन


सहसों थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि हनुमंतपुरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह के सहयोग से ट्रकों को पकड़ा गया है। बताया कि बालू मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी। एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर ने बताया कि अवैध खनन मध्य प्रदेश में हो रहा है, जो अवैध रूप से चकरनगर की सीमा मेें लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें