फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी, कोटेदार के बेटे समेत सात को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के भरथना मंडल अध्यक्ष की पत्नी, ऊसराहार के सराफा कारोबारी की पत्नी और एक कोटेदार के बेटे को डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच में बुधवार को तीन और मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। जिले में अभी तक करीब सवा तीन सौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
भरथना संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार वाजपेयी मोहल्ला निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव की पत्नी रेनूबाला डेंगू की चपेट में आ गई हैं। रेनू परिषदीय विद्यालय नगला पूठ में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन

अनूप ने बताया कि पांच दिन पहले बुखार आने पर निजी चिकित्सक के यहां जांच में डेंगू बताया गया था। उपचार के बाद हालत में सुधार है। मोहल्ला गिरधारीपुरा में ओमप्रताप की पुत्री अदिति सिंह डेंगू की चपेट में आ गईं।
उनका इलाज चल रहा है। बताया दोनों पुत्रों अभय और आदित्य भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। मोहल्ले के सुनील कुमार राठौर की पत्नी नेमा देवी को भी करीब चार दिन से बुखार आ रहा है।
सुनील ने बताया कि बुधवार को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने उन्हें डेंगू बताया है। मोहल्ला मंदिर दान सहाय निवासी बॉबी गुप्ता की पत्नी अलका गुप्ता को डेंगू होने पर उनका इलाज भी कानपुर में चल रहा है। नगर मेें एक किशोरी समेत तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं।
ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में कालिका माता मंदिर के पास रहने वाले सराफा व्यवसायी मनोज वर्मा उर्फ बबलू ने बताया पत्नी अर्चना (38) को डेंगू की पुष्टि के बाद आगरा में भर्ती कराया है। इटावा में निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
ग्राम अघीनी में कोटेदार लाखन सिंह के पुत्र आशिक बाबू (24) को भी डेंगू की पुष्टि होने पर आगरा में भर्ती कराया गया है। कस्बा निवासी संदीप यादव, राजेंद्र चौहान, नीलेश गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, संजय शाक्य आदि ने जिलाधिकारी से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति और एंटी लार्वा के छिड़काव कराने की मांग की है।
उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 16 बुखार मरीजों ने जांच कराई। आदित्य और कृष्णा अशोकनगर तथा कुलदीप शांती कालोनी के रहने वाले हैं, इनमें भी डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रवींद्र यादव का कहना है कि ऊसराहार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भिजवाएंगे। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें